Tally Erp 9 Release Letest Version 6.6 Gmail

Tally Erp 9 Release Letest Version 6.6 Gmail

जीमेल कैसे ओपन करें टैली ERP 9 6.6 वर्जन में ? 

दोस्तों टैली  ERP 9 6.6 में TXT फाइल  बना कर  जीमेल  ओपन कर सकते है | TXT. फाइल बना कर आप ERP 9 6.6 में ऐड कर सकते हो ,दोस्तों आपने देखा होगा की टैली से कोई साइट नहीं खुलती है | दोस्तों TXT फाइल से   TDL फाइल बना सकते हो , दोस्तों TDL क्या होता है इसके बारे में बताता हूँ |

TDL फाइल क्या होता है |


दोस्तों  आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा की TDL फाइल  क्या होता है | मै आपको TDL फाइल से सम्बंधित जानकारी दूंगा | TDL फाइल हम  खुद भी बना सकते है | दोस्तों TDL की फुल फॉर्म क्या है मै आपको बताता हूँ | TDL का फुल फॉर्म है (Tally Definition Language) | TDL  File एक फाइल होती है जिस से हम  टैली में एडिशनल फीचर में एडिटिंग कर सकते है | TDL फाइल को क्रिएट करने के लिए टैली का Tally Developer 9 version यूज़ कर सकते है | 

TDL फाइल कैसे क्रिएट करें | 
दोस्तों उदारहण से मै आपको बताता हूँ ,जैसे  रोजाना काम काम में आने वाली साइट्स ,जीमेल ,बैंक साइट और Gst चालान ,इनकम टैक्स चालान की जरुरत पड़ती है | जैसा की आप जानते हो की टैली में ये सब नहीं होता है | इसलिए मैं आपको टैली में एडिशनल फीचर में ऐड करके बताऊंगा की साइट्स ,बैंक ,Gst चालान ,और इनकम टैक्स चालान कैसे ऐड करते है | और TDL  फाइल कैसे बनाते है | दोस्तों मै आपको TDL फाइल को  txt . फाइल में बना कर बताऊंगा | दोस्तों ध्यान से पढ़ना और अगर पढ़कर आपको समझ नहीं आये तो निचे इसी पेज पर मै फाइल डाउनलोड का लिंक दे दूंगा जिस पर आप क्लिक करके डाउनलोड कर  सकते हो | 

https://drive.google.com/uc?export=download&id=1yVQ45rHoHchtkAwTdixm-a1Nj-F02RVp
Tally Erp 9 Release Letest Version 6.6 Gmail
                                                                                                               CLICK HARE FOR WATCHING


दोस्तों सबसे पहले मै आपको  txt . फाइल से TDL  फाइल बनाने के बारे में बताता हूँ | आप सबसे पहले अपने माउस से लेफ्ट क्लिक करके न्यू  मेनू में txt .फाइल क्रिएट करता हूँ | 




दोस्तों Text Document का  मै नाम बदल कर Website रख देता हूँ | अब मैं Website नाम की फाइल  निचे दिए गए हुए कोड को पेस्ट कर देता हूँ  |

[#MENU: GATEWAY OF TALLY]
ADD: BUTTON: B1,B2,B3,B4

[KEY:B1]
TITLE: "Gmail"
KEY: ALT+M
ACTION : BROWSE : "https://mail.google.com/mail/"

[KEY:B2]
TITLE: "IT & Tds Challan"
KEY: ALT+I
ACTION : BROWSE : "https://onlineservices.tin.egov-nsdl.com/etaxnew/tdsnontds.jsp"

[KEY:B3]
TITLE: "Gst Challan"
KEY: ALT+G
ACTION : BROWSE : "https://payment.gst.gov.in/payment/"

[KEY:B4]
TITLE: "SBI Bank"
KEY: ALT+S
ACTION : BROWSE : "https://www.onlinesbi.com/"


इस कोडिंग को पेस्ट करके फाइल को सेव कर देना है | सेव करने के बाद फाइल को कट कर लेवे ,फाइल कट करने के बाद टैली ERP 9 जहाँ पर इंस्टाल है उस फोल्डर में पेस्ट कर लेवे |

दोस्तों अब फाइल को टैली  ERP 9 से लिंक करना है , फाइल लिंक करने के लिए फाइल का पाथ एड्रेस लेना पड़ेगा |
दोस्तों पाथ एड्रेस लेने के लिए फाइल की प्रॉपर्टी में जाना है ,और सिक्योरिटी ऑप्शन में फाइल का पाथ एड्रेस मिल जायेगा | अब इस पाथ एड्रेस को कॉपी करना है |

TDL फाइल को कैसे लिंक किया जाता है | 

TDL फाइल को लिंक करने के लिए आपको टैली ERP 9 को ओपन करना होगा ,और कीबोर्ड से CTRL +ALT + T  को एक साथ दबाना होगा | और कॉपी किये हुए पाथ एड्रेस को पेस्ट कर दूंगा |


   


     


Suresh shakya

My name is Suresh Kumar, I believe in learning and teaching, I am interested in helping you,Hope you like me too

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post